- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: संदिग्ध...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: संदिग्ध हालत में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
25 Jun 2025 9:36 AM IST

x
Jammu-Kashmir: मंगलवार को आरएस पुरा रोड पर कलियां गांव के पास नहर में एक महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और फिर जांच के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसी) के शवगृह में भेज दिया। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी की कोई महिला रिश्तेदार या परिचित है तो वह पुलिस से संपर्क करें।
Next Story





