जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: एक ही कमरे में इस हालत में मिले महिला और युवक, मचा हड़कंप

Sarita
22 April 2025 8:36 AM IST
Jammu Kashmir:  एक ही कमरे में इस हालत में मिले महिला और युवक, मचा हड़कंप
x
Jammu Kashmir: जिला सांबा के बारी ब्राह्मणा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला और युवक कमरे के अंदर फंदे से लटके मिले। महिला शादीशुदा है और उसकी पहचान सरिता देवी निवासी हरदोई यूपी के रूप में हुई है और मृतक युवक 19 वर्षीय नरेश कुमार भी हरदोई यूपी का रहने वाला है। हालांकि दोनों के गांव अलग-अलग हैं। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक वर्तमान में जिला सांबा के बारी ब्राह्मणा के औद्योगिक क्षेत्र में एक पेंसिल फैक्ट्री में काम करते हैं।
जानकारी के अनुसार बारी ब्राह्मणा के बरजानी मीन सरकार में किराए के कमरे में दोनों के लटके मिलने पर हंगामा मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है या कोई और वजह है।
Next Story