- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: मवेशी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: मवेशी चराते समय बच्चों ने कुछ ऐसा देखा जिससे इलाके में दहशत
Sarita
2 May 2025 12:11 PM IST

x
Jammu-Kashmir: रामकोट की पंचायत अगली धार में तीसरा मोर्टार शेल मिला है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. दो दिन पहले वार्ड नंबर 1 में भी मोर्टार शेल मिला था. इसके बाद गुरुवार को पंचायत अगली धार के वार्ड नंबर 3 में एक और मोर्टार शेल मिला. यह मोर्टार शेल उस समय मिला जब कुछ बच्चे अपने मवेशियों को चराने के लिए तलेन नाला गए थे. जब बच्चे वहां से लौट रहे थे तो रास्ते में एक पत्थर के पास उन्हें यह मोर्टार शेल मिला. जिसके बाद बच्चों ने इसकी सूचना पंचायत के नंबरदार को दी|
उसके बाद नंबरदार ने चौकी इंचार्ज रामकोट को इसकी सूचना दी. समाजसेवी सेवा सिंह और उनके साथियों ने बताया कि 1999 के बाद यहां आतंकियों की गतिविधियां हुआ करती थीं, लेकिन उसके बाद पूरे इलाके में ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जिसके बाद आज फिर इस इलाके में पहले जैसे हालात हैं और लोग डरे हुए हैं. मोर्टार शेल को डिफ्यूज करने के लिए चौकी इंचार्ज रामकोट की टीम उस इलाके में पहुंची. जिसके बाद शेल को तलेन नाला ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया|
TagsJammu-Kashmirमवेशीचरातेदहशत Jammu-Kashmircattlegrazingpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





