- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: खैर...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: खैर माफिया के खिलाफ Action,Raid से मचा हड़कंप
Sarita
17 Feb 2026 10:13 AM IST

x
Jammu Kashmir: हीरानगर क्षेत्र में सक्रिय खैर माफिया के खिलाफ वन विभाग ने आज सुबह तड़के एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कटाई में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग को सुबह करीब 4.30 बजे डिंगा अंब वन खंड के सीओ/58/जे क्षेत्र के पास खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की पुख्ता सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही ब्लॉक अधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में वन कर्मी नरेश कुमार, संजय सिंह, किशोरी लाल, तेज राम और सुनील कुमार शामिल थे, जो तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में खैर की लकड़ियां लादी जा रही थीं। वन विभाग की टीम को देखते ही अवैध कटाई में शामिल लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। तलाशी के दौरान टीम ने करीब 8 क्विंटल खैर की लकड़ी और 2 हाथ आरी बरामद की। वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सारा सामान मौके पर ही जब्त कर लिया।
वन अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत की गई है। साथ ही खैर प्रबंधन योजना 2016 और संबंधित कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है। जब्त किए गए वाहन और लकड़ी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए विभागीय कब्जे में रखा गया है। वन विभाग ने फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि जंगलों की अवैध कटाई करने वाले खैर माफिया के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगलों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि पर्यावरण और वन संपदा की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
TagsJammu Kashmirखैर माफियाActionRaidहड़कंपJammu KashmirKhair Mafiaactionraidpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





