- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir Weather: शुष्क मौसम के बीच बारिश की आहट
Sarita
23 Feb 2026 12:45 PM IST

x
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन पिछले दो दिनों से सुबह के समय हल्का कोहरा छाया देखा जा रहा है। सोमवार को भी जम्मू के ग्रामीण इलाकों में दूर-दूर तक हल्का कोहरा छाया रहा, जिसके कारण लोगों को सुबह के समय अधिक ठंड महसूस हुई। जैसे ही सूर्य की किरणें तेज हुईं और धूप खिली, कोहरे का प्रकोप कम हो गया और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंत तक जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य से शुष्क रहने की संभावना है।
अगले 24 घंटों में कश्मीर घाटी में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 28 फरवरी को कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान की बात करें तो सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।
TagsJammu KashmirWeatherशुष्क मौसमबारिश Jammu KashmirDry weatherRain जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





