- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: वैष्णो...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: वैष्णो देवी रूट पर दो लोग पकड़े गए, फर्जी पहचान के आधार पर दे रहे थे टट्टू सेवाएं
Sarita
25 April 2025 6:08 AM IST

x
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर टट्टू सेवा प्रदाता के रूप में कथित रूप से काम करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि श्री गीता माता मंदिर के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस की एक टीम ने एक व्यक्ति को रोका जिसने खुद को पूरन सिंह बताया लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका नाम मनीर हुसैन है।
पुलिस ने बताया कि वह अवैध रूप से काम करने के लिए किसी और के अधिकृत सेवा कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने बताया कि कटरा थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह के एक मामले में पुलिस ने जम्मू जिले के कोटली निवासी साहिल खान को बिना किसी वैध लाइसेंस के टट्टू सेवा प्रदाता के रूप में काम करने के आरोप में बान गंगा पुल के पास गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उसने स्वीकार किया कि उसके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। उन्होंने बताया कि साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मंदिर मार्ग पर अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी और सत्यापन अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने सभी सेवा प्रदाताओं से वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की है और लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का अनुरोध किया है।
TagsJammu-Kashmir:वैष्णो देवीरूटदोपकड़ेJammu-Kashmir:Vaishno Deviroutetwocaughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





