- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ दर्दनाक हादसा, मातम पसरा
Sarita
23 May 2025 12:26 PM IST

x
Jammu-Kashmir: राजौरी जिले में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कुपवाड़ा के एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार टिप्पर से टकरा गई। मृतक की पहचान वसीब बशीर पुत्र मुहम्मद बशीर निवासी कुपवाड़ा के रूप में हुई है, जो इस समय मेडिकल कॉलेज राजौरी में बीएससी टेक्नीशियन की ट्रेनिंग ले रहा था। वहीं, घायल युवक इनाम अहमद पुत्र गुलाम हुसैन सोफी निवासी बारामुल्ला है। घायल को मेडिकल कॉलेज राजौरी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक नंबर जेके02बीटी-8608 पर मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कॉलेज के पास चौक पर पहुंचे, तो तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वसीब बशीर को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
TagsJammu-Kashmirयुवकहादसामातम Jammu-Kashmiryouthaccidentmourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





