जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: दर्दनाक हादसा, दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर

Sarita
28 May 2025 6:52 AM IST
Jammu-Kashmir: दर्दनाक हादसा, दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर
x
Jammu-Kashmir: सोमवार को आरएस पुरा इलाके के असलम चक गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। असलम चक गांव में मुख्य चौराहे पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और अचानक आपस में टकरा गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल पुलिसकर्मी को नजदीकी आरएस पुरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक घायल कांस्टेबल की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। टक्कर के कारण चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। उनका कहना है कि इस जगह पर आए दिन हादसे होते रहते हैं और संबंधित विभाग को कई बार सूचित करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Next Story