- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालक की मौत, दो अन्य घायल
Sarita
1 March 2026 8:29 AM IST

x
Jammu-Kashmir: पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह सामान से लदा एक ट्रक जम्मू से पुंछ आते हुए कलाई क्षेत्र में दुर्घटना ग्रस्त हो कर करीब पचास मीटर नीचे पुलस्त्य नदी में जा गिरा, जिससे ट्रक चालक की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है।
इस दुर्घटना में मृतक की पहचान चालक मकसूद अहमद पुत्र जैब दीन निवासी गांव फतेहपुर जिला पुंछ के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान जहूर अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ और अरशद अहमद निवासी गांव धड़ा फतेहपुर जिला पुंछ के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया है।
TagsJammu-Kashmirराष्ट्रीय राजमार्गहादसाचालकमौतदोघायल Jammu and KashmirNational Highwayaccidentdriverdeadtwoinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





