जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 2 युवकों की मौत

Sarita
20 April 2025 11:26 AM IST
Jammu-Kashmir:  नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 2 युवकों की  मौत
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य क्षेत्र सांबा के महेश्वर इलाके में आज सुबह छह बजे एक गंभीर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बंटू डोगरा निवासी हिमाचल प्रदेश और शुभम श्रीवास्तव निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार निवासी बिलावर कठुआ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार में सवार तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी अचानक सैन्य क्षेत्र सांबा में हाईवे पर उनकी कार की गैस टैंकर नंबर एनएलएए01 0248 से टक्कर हो गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि वह टैंकर के नीचे बुरी तरह फंस गई। पुलिस को शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और क्रेन मशीन की मदद से उन्हें अलग किया गया। पुलिस ने घायल युवकों को सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों के शवों को सांबा के जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story