जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार , 4 की मौत

Sarita
12 July 2025 6:31 AM IST
Jammu-Kashmir: दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार  , 4 की मौत
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डबड्रोरा इलाके के सेनाबाठी के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो (JK14C-2038) वाहन सेनाबाठी से उखराल जा रहा था। रास्ते में वाहन अचानक फिसलकर लगभग 300 से 500 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक़्त कार में कुल छह लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही बचाव दल और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँच गए। घायलों को तुरंत बाहर निकालकर बनिहाल के उप-ज़िला अस्पताल (SDH) ले जाया गया|
Next Story