- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kshmir : दर्दनाक...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kshmir : दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौके पर ही मौत
Sarita
5 Jan 2025 12:31 PM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई है। रात के अंधेरे में बाइक सवार इन तीनों दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम तीन युवक बुन्नीलाल, शाहबाज और विकास घर लौट रहे थे। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि परिजनों की तहरीर के बाद केस दर्ज कर जांच की जाएगी। बता दें कि तीनों मृतकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
TagsJammu Kshmir4 मौतJammu Kashmir4 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





