- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: दर्दनाक हादसा, नहाते समय 12 साल के बच्चे की मौत
Sarita
26 Jun 2025 9:09 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसंतर नदी पुल के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहर करीब 12 बजे करंट लगने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बच्चे की पहचान सुमित कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी चक्क मंगा के रूप में हुई है। घायल बच्चे का नाम ग्वाला पुत्र अमित कुमार है, जो इसी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने बसंतर पुल के नीचे दो लड़कों को अचेत अवस्था में देखा। उनके पास बसंतर नदी से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की टूटी हुई बिजली की तारें पड़ी थीं।
यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जब तार टूटकर नदी में गिरे, उस समय दोनों बच्चे नदी के बीचोंबीच मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद सांबा पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि ग्वाला को गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बारिश हो रही थी और दोनों बच्चे पुल के पास थे। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे नदी में नहा रहे थे। हादसे के वक्त पुल पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है कि बारिश के दौरान बच्चे पुल के पास क्या कर रहे थे।
Next Story





