- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu- Kashmir:...

x
Jammu- Kashmir: राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके के फाल गांव गंदेह में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले 26 फरवरी को सुंदरबनी के इसी फाल गांव के पास आतंकियों ने सैन्य वाहन पर फायरिंग की थी।
यह हमला घुसपैठ के लिए कुख्यात रास्ते पर किया गया था। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि हमले के बाद आतंकी जंगलों में छिपे हो सकते हैं। इसे देखते हुए इलाके की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
TagsJammu- Kashmirआतंकियोंखतराअलर्ट Jammu- Kashmirterroriststhreatalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





