- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: जोरदार...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: जोरदार धमाके से दहल उठा ये जिला,लोगों में दहशत
Sarita
5 March 2025 12:11 PM IST

x
Jammu Kashmir: बारामूला में ओल्ड टाउन पुलिस पोस्ट के पीछे देर रात धमाके की सूचना मिली है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग जाग गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार 4-5 मार्च की दरम्यानी रात बारामूला में ओल्ड टाउन पुलिस पोस्ट के पीछे से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। धमाके की तेज आवाज से आम लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, इस दौरान किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं, तलाशी के दौरान पुलिस पोस्ट की पिछली दीवार के बाहर एक ग्रेनेड पिन बरामद हुआ।
इस दौरान आशंका जताई जा रही है कि उक्त धमाका ग्रेनेड हमला हो सकता है। वहीं, पुलिस को शक है कि यह ग्रेनेड हमले का प्रयास था। ग्रेनेड पुलिस पोस्ट ओल्ड टाउन के अंदर गिरा और फटा, जहां कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ।पुलिस वहीं, पुलिस टीमों ने तुरंत सहयोगी एजेंसियों के संपर्क में इलाके की घेराबंदी कर दी है। पूरी जांच शुरू कर दी गई है और इलाके में और उसके आसपास तलाशी अभियान जारी है।
TagsJammu KashmirधमाकेदहलJammu Kashmirexplosionshakenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





