जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: बैंक में चोरी, पिछली दीवार तोड़कर घुसे चोर

Sarita
8 Aug 2025 7:39 AM IST
Jammu-Kashmir: बैंक में चोरी, पिछली दीवार तोड़कर घुसे चोर
x
Jammu-Kashmir: कठुआ शहर से सेत पंचायत कादियां स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में बीती रात चोरी की सनसनीखेज कोशिश का मामला सामने आया है। चोरों ने बैंक की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बैंक परिसर को सील कर दिया गया। इसके बाद फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जो सबूत जुटाने में लगी हुई है।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, किसी नकदी या लॉकर को नुकसान नहीं पहुँचा है, लेकिन चोरी की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। अब बैंक शाखा में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की माँग की है।
Next Story