- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:पूरा...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir:पूरा बाजार रहेगा बंद, दुकानदारों ने की धरना प्रदर्शन की तैयारी
Sarita
17 March 2025 9:43 AM IST

x
Jammu-Kashmir: नई बस्ती-सतवारी में फ्लाईओवर के निर्माण के चलते 19 मार्च तक दुकानें खाली करने के नोटिस के बाद दुकानदारों के पुनर्वास की मांग को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। नई बस्ती के दुकानदारों ने प्रदर्शन कर दुकानों के बदले दुकानें मांगी। प्रदर्शन में भाजपा के स्थानीय विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह और बाहु विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा ने भी भाग लिया और दुकानदारों को समर्थन का आश्वासन दिया।
विक्रम रंधावा ने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा विधायक दुकानदारों को न्याय दिलाने के लिए हर मंच पर आवाज उठाएंगे। विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा दुकानदारों के समर्थन में हर संभव कदम उठाएगी, ताकि उनकी मांगें पूरी हो सकें। पूर्व पार्षद पवन सिंह का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में नई बस्ती में घंटों पूरा बाजार बंद रखने की तैयारी की जा रही है।
TagsJammu-Kashmirबाजारबंददुकानदारोंधरनाप्रदर्शनJammu-Kashmirmarketclosedshopkeeperssit-inprotestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





