- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: घूम रहे...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: घूम रहे थे आतंकी, मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीमें
Sarita
20 April 2025 12:44 PM IST

x
Jammu-Kashmir: कठुआ के हीरानगर सेक्टर में हाईवे से सटे रसाना गांव के पास बीती रात उस समय सनसनी फैल गई जब पुजारी महंत राम प्रसाद गिरि ने रसाना मंदिर के पास तीन संदिग्ध लोगों की हलचल देखी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। रसाना स्थित मंदिर के पुजारी महंत रामप्रसाद गिरि ने बताया कि देर रात करीब चार बजे उन्होंने मंदिर के पास तीन संदिग्ध लोगों को घूमते देखा। शक होने पर उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसओजी, पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आसपास के खेतों, झाड़ियों और सुनसान इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।
TagsJammu-Kashmirआतंकीसुरक्षाबलोंटीमेंJammu-KashmirTerroristsSecurity forcesTeamsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





