- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir : इस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir : इस जिले में घुसे आतंकी, सुरक्षाबलों ने मार गिराया
Sarita
28 Aug 2025 12:39 PM IST

x
Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है। इस दौरान 2 आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नौशेरा नॉर्ड के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने गुरुवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, जिसके बाद दो आतंकी मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी सतर्क जवानों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हुई गोलीबारी में दोनों घुसपैठिए मारे गए। मारे गए आतंकियों और उनके समूह की पहचान अभी नहीं हो पाई है।सुरक्षा बलों ने और घुसपैठियों की मौजूदगी की संभावना को खारिज करने के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
TagsJammu Kashmirआतंकीसुरक्षाबलोंJammu KashmirTerroristSecurity Forces जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





