जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: CRPF कैंप पर ग्रेनेड हमला करने वाला आतंकी गिरफ्तार

Sarita
29 Aug 2025 10:13 AM IST
Jammu-Kashmir: CRPF कैंप पर ग्रेनेड हमला करने वाला आतंकी  गिरफ्तार
x
Jammu-Kashmir: सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिस पर इस साल की शुरुआत में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल होने का संदेह है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात पुलवामा जिले की अवंतीपोरा तहसील के हरि परिगाम इलाके में तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शोपियां निवासी साकिब रियाज के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, "यह व्यक्ति 20 मई को लारियार इलाके में स्थित सीआरपीएफ शिविर पर हुए ग्रेनेड हमले का मुख्य संदिग्ध था।" उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध के कब्जे से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल की मैगजीन और 9 एमएम की 7 जिंदा गोलियां बरामद की हैं।
Next Story