- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: आतंकी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी संख्या में हथियार बरामद, इलाके की घेराबंदी
Sarita
11 July 2025 11:33 AM IST

x
Jammu Kashmir: पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को तलाशी अभियान के दौरान खानेतर टॉप इलाके में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। इसके पास से 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 24 कारतूस, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर यानी यूबीजीएल, 6 हथगोले, 2 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और एक इलेक्ट्रॉनिक सेट बरामद किया गया है।
जिले में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की एक हफ्ते में यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले शुक्रवार को भी सुरक्षा बलों ने जिले की सुरनकोट तहसील के बैहरामगल्ला डार डोक में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे।खानेतर टॉप इलाके में आतंकी ठिकाना ध्वस्त होने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जो देर शाम खबर लिखे जाने तक जारी था।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने खानेतर टॉप इलाके में आतंकी ठिकाने की संभावित खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान उपरोक्त वस्तुएँ बरामद की गई हैं जो हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा प्रतीत होती हैं।सका उद्देश्य क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करना है। आईईडी और एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की बरामदगी सुनियोजित हमलों की संभावना की ओर इशारा करती है।
TagsJammu KashmirहथियारघेराबंदीJammu Kashmirweaponscordoned off जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





