जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, सामान बरामद

Sarita
8 Aug 2025 7:05 AM IST
Jammu-Kashmir:  आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, सामान बरामद
x
Jammu-Kashmir: सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान सेना को एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद करने में सफलता मिली है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बरामदगी चटरू इलाके के बेरीगौट-दुगड्डा इलाके से एक नियमित तलाशी अभियान के दौरान हुई जिसमें एक ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। उन्होंने बताया कि एक एके-47, हथियार की एक मैगजीन, कुछ पाकिस्तानी कारतूसों सहित 30 कारतूस और एक दूरबीन बरामद की गई।
Next Story