जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir:पाकिस्तानी विस्फोटकों से दहशत

Sarita
16 Sept 2025 6:30 AM IST
Jammu-Kashmir:पाकिस्तानी विस्फोटकों से दहशत
x
Jammu-Kashmir: आर.एस. पुरा थाना क्षेत्र के टोंकनवाली गाँव के एक खेत से आज 82 एमएम का एक पाकिस्तानी ज़िंदा मोर्टार शेल बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुँच गया। इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रेम कुमार की देखरेख में बम निरोधक दस्ते ने बीएसएफ मुख्यालय पलौड़ा से आए तीन अधिकारियों की मौजूदगी में इस मोर्टार शेल को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया और पूरे इलाके को सील कर सुरक्षा के ज़रूरी इंतज़ाम किए गए।
Next Story