जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: यात्रियों से भरी मेटाडोर के साथ हुआ भयानक हादसा,मची चीख-पुकार

Sarita
17 April 2025 8:59 AM IST
Jammu-Kashmir: यात्रियों से भरी मेटाडोर के साथ हुआ भयानक हादसा,मची चीख-पुकार
x
Jammu-Kashmir: सांबा मानसर मार्ग पर बुधवार को एक मेटाडोर और ट्रेलर की टक्कर में आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार मेटाडोर यात्रियों को लेकर सांबा से बट्टल जा रही थी। इस दौरान जब वाहन मानसर मार्ग पर पापड़ मोड़ से आगे पहुंचा तो कश्मीर की ओर से आ रहे एक कैंटर ने मुड़ने की बजाय मेटाडोर को सीधे सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में मेटाडोर में बैठे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। हादसे में मेटाडोर का अगला शीशा पूरी तरह से टूटकर यात्रियों पर गिर गया। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस में जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया। मेटाडोर के चालक ने बताया कि ट्रेलर को देखने के बाद उसने वाहन को पहले ही पुल पर रोक लिया था, लेकिन कैंटर चालक ब्रेक नहीं लगा सका और सीधे सामने वाले वाहन से जा टकराया। मानसर थाना पुलिस, नाड नाका और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति देखी। मानसर थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुंब दनेई निवासी बिमला देवी के रूप में हुई है।
Next Story