जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir : भयानक हादसा, मौत ने छीन लिया 3 साल का मासूम बच्चा

Sarita
18 Jun 2025 6:51 AM IST
Jammu-Kashmir :  भयानक हादसा, मौत ने छीन लिया 3 साल का मासूम बच्चा
x
Jammu-Kashmir : बारामूला जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर आई है। यहां नगर निगम कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने तीन साल के मासूम बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल बच्चा सोपोर के मोहल्ला मुमकाक निवासी मोहम्मद इब्राहिम डार और फिरदौस अहमद डार का बेटा था। उसे वाहन संख्या GJ16 AU 1307 ने टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी बारामूला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।
Next Story