जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir : मंदिर और मकान गिरने की कगार पर! बड़े हादसे के इंतजार में प्रशासन

Sarita
5 Sept 2025 11:44 AM IST
Jammu Kashmir  :  मंदिर और मकान गिरने की कगार पर! बड़े हादसे के इंतजार में प्रशासन
x
Jammu Kashmir : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में जिस तरह से बारिश हो रही है, उससे बाढ़ के हालात बने हुए हैं. वहीं जम्मू संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है और इसी बारिश के कारण जिला राजौरी की तहसील नौशेरा के ब्लॉक सेरी की पंचायत धरात के वार्ड नंबर 4 में लैंड स्लाइडिंग हुई है और मंदिर सहित मकान गिरने की कगार पर है. ऐसा लग रहा है कि प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है. परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर संज्ञान लेने की अपील की है|
परिवार को अब सिर्फ डीसी राजौरी से ही उम्मीद है. नौशेरा प्रशासन पर से भरोसा खत्म हो चुका है क्योंकि परिवार काफी समय से नौशेरा प्रशासन से गुहार लगा रहा है लेकिन नौशेरा प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है. परिवार ने नौशेरा प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं|
Next Story