- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारे बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
14 Feb 2026 12:11 PM IST

x
Jammu Kashmir: सीमावर्ती क्षेत्र अरनिया में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई जब कृषि कार्य के दौरान खेत में संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारों का एक गुच्छा बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी जनक राज सैनी पुत्र राम अपने खेत, जो नहर के पास स्थित है वहां पर अपने कृषि कार्य के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें खेत में अलग-अलग रंगों के गुब्बारों का एक गुच्छा पड़ा मिला।
गुब्बारों पर पाकिस्तानी निशान होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना अरनिया की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारों को कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा संबंधित एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही हैं। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
TagsJammu Kashmir. संदिग्धपाकिस्तानी गुब्बारेJammu and Kashmir. Suspicious Pakistani balloons. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





