जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: इस जिले में दिखी संदिग्ध हलचल, high alert

Sarita
14 April 2025 12:29 PM IST
Jammu-Kashmir: इस जिले में दिखी संदिग्ध हलचल, high alert
x
Jammu-Kashmir: आरएसपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ की 7वीं बटालियन के जवानों ने कल रात करीब साढ़े आठ बजे खटमारियां बीओपी के सामने पाकिस्तानी सीमा की ओर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की हरकत देखी। संदिग्ध हरकत की सूचना मिलते ही बीएसएफ की 7वीं बटालियन ने अपने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रख दिया है।
सूत्रों की मानें तो इस हरकत को देखते हुए सीमा पर किसी भी तरह की गतिविधि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बीएसएफ ने सतर्कता और निगरानी और बढ़ा दी है ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
Next Story