जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: जंगल में संदिग्ध गतिविधि,पूरे इलाके की घेराबंदी

Sarita
19 Jun 2025 12:05 PM IST
Jammu-Kashmir: जंगल में संदिग्ध गतिविधि,पूरे इलाके की घेराबंदी
x
Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ जिले के छात्रु सबडिवीजन के सिंहपुरा गांव के पास जंगल में मंगलवार रात संदिग्ध गतिविधि देखी जाने के बाद बुधवार सुबह सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार इलाके में फिर से आतंकी गतिविधियां सक्रिय होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है, ताकि आतंकियों को ढेर किया जा सके। हालांकि अभी तक सुरक्षाबल आतंकियों का सामना नहीं कर पाए हैं। सूत्रों के अनुसार देर रात इलाके में संदिग्ध हलचल देखी जाने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने जंगल में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
छात्रु सबडिवीजन पिछले कुछ समय से आतंकी गतिविधियों की निगरानी में है। यह इलाका कश्मीर के अनंतनाग जिले की सीमा से सटा हुआ है। माना जा रहा है कि आतंकी अनंतनाग के रास्ते छात्रु इलाके में दाखिल हुए हैं। आशंका है कि ये आतंकी इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, तलाशी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता।
Next Story