- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: इस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: इस इलाके में दिखे संदिग्ध, बड़े हमले की फिराक में आतंकी
Sarita
5 April 2025 9:50 AM IST

x
Jammu-Kashmir: सांबा के बाद अब पुंछ में भी आतंकी गतिविधियां देखने को मिली हैं। ऐसा लग रहा है कि आतंकी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में हैं। शुक्रवार को जिले के उपमंडल मेंढर के सलवा इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध हलचलें महसूस की गईं, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जिस पर एसएसपी पुंछ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुंछ मोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुरनकोट सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का दस्ता इलाके में पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया और इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। इस मौके पर पुलिस ने क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में छोटी प्राकृतिक सुरंगों और नदियों में भी तलाशी अभियान चलाया, वहीं इलाके को जोड़ने वाली सड़कों पर भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वाहनों की गहन तलाशी ली और चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया। उल्लेखनीय है कि कठुआ जिले में अचानक हुई बड़ी आतंकी गतिविधियों के बाद पुंछ जिले में भी पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और आला अधिकारी स्वयं मोर्चा संभालकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
TagsJammu-Kashmirसंदिग्धहमलेफिराकआतंकीJammu-Kashmirsuspectsattacksplanningterroristsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





