- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: सीमा...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: सीमा पर संदिग्ध आतंकी गाइड पकड़ा गया, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Sarita
30 Jun 2025 3:16 PM IST

x
Jammu-Kashmir: राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अरीब अहमद पुत्र मोहम्मद यूसुफ (22) निवासी गांव दातोटे, जिला कोटली (पाक अधिकृत कश्मीर) के रूप में हुई है। उसे नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाके से पकड़ा गया, जहां वह संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 हजार रुपये की पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद हुई।
शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार घुसपैठिया कोई आतंकी गाइड हो सकता है, जिसका इस्तेमाल घुसपैठ की गतिविधियों में किया जा रहा था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां उससे इस संबंध में लगातार पूछताछ कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में निगरानी कड़ी कर दी है।
TagsJammu-Kashmirसीमासंदिग्धआतंकीअलर्टसुरक्षा एजेंसियांJammu-Kashmirbordersuspectterroristalertsecurity agencies जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





