जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल बैकअप से सामने आई सच्चाई

Sarita
5 Aug 2025 8:43 AM IST
Jammu-Kashmir: संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल बैकअप से सामने आई सच्चाई
x
Jammu-Kashmir: रविवार रात बीएसएफ ने जिले के हीरानगर से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध को पकड़ा, जो हीरानगर क्षेत्र के सीमावर्ती गाँव छन्न लालदीन का निवासी है।पहाड़पुर सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवानों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने उसे गाँव छन्न लालदीन और छाप नाला के बीच स्थित एक जगह से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने खेत में धान की सिंचाई करने आया था, लेकिन जब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई, तो उसकी व्हाट्सएप कॉल हिस्ट्री में पिछले साल 16 अगस्त को एक पाकिस्तानी नंबर से 3 मिस्ड कॉल थीं।
इसके अलावा, पिछले साल 17 अगस्त को भी उसी नंबर से पाकिस्तान से एक टेक्स्ट मैसेज आया था, जिसके रिप्लाई में ओके भी लिखा था। इससे बीएसएफ अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे स्थानीय राजबाग पुलिस की मढ़ीन चौकी को सौंप दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Next Story