जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: अस्पताल में अचानक मची भगदड़, जान बचाकर भागे लोग

Sarita
9 March 2025 8:16 AM IST
Jammu-Kashmir: अस्पताल में अचानक मची भगदड़, जान बचाकर भागे लोग
x
Jammu-Kashmir: आज उप जिला स्वास्थ्य केंद्र आर.एस.पुरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिस में अचानक अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. मामला यह है कि आर.एस.पुरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिस में अचानक आग लग गई, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया|
ऑफिस से धुआं निकलता देख लोगों को एहसास हुआ कि आग लग गई है, जिसके बाद घबराहट में मरीज और स्टाफ जान बचाने के लिए बाहर भागे. हालांकि स्टाफ के तत्परता से प्रयास के चलते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है |
Next Story