जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान

Sarita
19 May 2025 11:22 AM IST
Jammu-Kashmir:   कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान
x
Jammu-Kashmir: सांबा शहर में एक कॉस्मेटिक की दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। यह घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने रात को दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं।
लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी भीषण थी और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। इस आग के कारण पास की एक अन्य दुकान को भी कुछ नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और बचे हुए सामान पर पानी डालकर उसे बचाने का प्रयास किया गया।
Next Story