जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: पुलिस की सख्त कार्रवाई, धारदार हथियारों के साथ गिरोह गिरफ्तार

Sarita
2 July 2025 11:17 AM IST
Jammu-Kashmir: पुलिस की सख्त कार्रवाई, धारदार हथियारों के साथ गिरोह गिरफ्तार
x
Jammu-Kashmir: जम्मू के मीरां साहिब थाने की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नियमित पुलिस गश्त और नाका चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 160 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ, दो धारदार हथियार (टोका), 5 मोबाइल फोन, ₹7,000 नकद और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मंशा (निवासी गंधू चक्क, फल्लियां मंडल), मोहम्मद सलीम (निवासी हटली मोड़, कठुआ), मोहम्मद कबीर (निवासी कंसखासन, रियासी), लाल हुसैन (निवासी अलवारा, फल्लियां मंडल), मोहम्मद मुश्ताक (निवासी कंसखासन), अनिल कुमार (निवासी थलवाल, फल्लियां मंडल), आसिफ अली (निवासी गुज्जर नगर, जम्मू) के रूप में हुई है।
पुलिस को इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। जब इन लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो इनके पास से नशीले पदार्थ और हथियार बरामद हुए। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे इस नशा तस्करी नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिल सकती है। इस मामले में मीरां साहिब थाने में एफआईआर नंबर 85/2025 दर्ज की गई है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 109, 132, 121, 191 (2), 111, एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22, 29 और आर्म्स एक्ट की धारा
4/25 के तह
त आरोप लगाए गए हैं। यह कार्रवाई एसडीपीओ आरएस पुरा और एसपी हेडक्वार्टर जम्मू की निगरानी में एसएचओ मीरां साहिब इंस्पेक्टर जय पॉल शर्मा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि नशे से जुड़े स्रोत, गंतव्य और संपत्तियों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नशे के धंधे से कितनी अवैध कमाई हुई। जम्मू पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर उनके आसपास नशे से जुड़ी कोई गतिविधि हो रही है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि जनता और पुलिस के सहयोग से ही नशा और अपराध मुक्त समाज बनाया जा सकता है।
Next Story