जम्मू और कश्मीर

Jammu:Kashmir: शादी समारोह में भगदड़, मेहमानों के साथ बड़ा हादसा

Sarita
5 May 2025 10:21 AM IST
Jammu:Kashmir: शादी समारोह में भगदड़, मेहमानों के साथ बड़ा हादसा
x
Jammu:Kashmir: जिले के ढाणीधार इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। समारोह के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिससे करीब 45 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब समारोह स्थल पर मेहमान मौजूद थे। दीवार गिरते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
स्थानीय प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को जीएमसी राजौरी अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि कुछ लोग डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अधिकारियों ने दीवार गिरने के असली कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी है।
Next Story