जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir:बस में कुछ ऐसा मिला जिससे हड़कंप मच गया

Sarita
28 Aug 2025 6:46 AM IST
Jammu Kashmir:बस में कुछ ऐसा मिला जिससे हड़कंप मच गया
x
Jammu Kashmir: जम्मू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड थाना क्षेत्र में संदिग्ध सिंथेटिक पनीर की भारी खेप बरामद की है। यह खेप नई बस स्टैंड इलाके में नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान एक खड़ी बस से मिली। पुलिस ने मौके पर ही पनीर को जब्त कर बस स्टैंड थाने में लाया और नियमानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग को वायरलेस संदेश के माध्यम से सूचित किया।
सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग से इंस्पेक्टर विकास गुप्ता और इंस्पेक्टर अंजू वर्मा मौके पर पहुंचे। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद पनीर को विस्तृत रासायनिक जांच और आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को सौंप दिया गया। जम्मू पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संदिग्ध सिंथेटिक पनीर बाजार तक नहीं पहुंच सका, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और घटिया खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगी। जम्मू पुलिस ने कहा कि वह नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम लगातार उठाती रहेगी।
Next Story