जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: इस जिले के लिए बर्फबारी बनी आफत, महिला को ऐसे पहुंचाया अस्पताल

Sarita
1 March 2025 12:10 PM IST
Jammu-Kashmir: इस जिले के लिए बर्फबारी  बनी आफत, महिला को ऐसे पहुंचाया अस्पताल
x
Jammu-Kashmir: परसों से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने गरीब लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. वहीं, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला किश्तवाड़ से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. किश्तवाड़ में बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है. वहीं, जिला किश्तवाड़ गुज्जर बस्ती जुगना में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गई हैं|
इस दौरान अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे जिला किश्तवाड़ के अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में बस्ती जुगना में एक महिला बीमार हो गई. उसे अस्पताल ले जाने के लिए मोहल्ले के लोगों ने उसे चारपाई पर डाला और कंधों पर उठा लिया. पूरा रास्ता कंधों पर तय करने के बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि महिला को अस्पताल ले जाने में मोहल्ले के लोगों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा|
Next Story