- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: नेशनल...

x
Jammu-Kashmir: जिले से गुजरने वाले जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों ओवरलोड ट्रालों ने आतंक मचा रखा है। बेलगाम दौड़ रहे भारी-भरकम ट्राले न केवल यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्यौता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ ओवरलोड वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ट्रालों में क्षमता से कई गुना अधिक सामान लादा जा रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सब कुछ खुलेआम होने के बावजूद यातायात विभाग कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई बार इन ओवरलोड ट्रालों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है और छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों और दोपहिया सवारों के लिए यह मार्ग विशेष रूप से जोखिम भरा बन गया है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ओवरलोड वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाए और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त वाहन मालिकों पर भी समान रूप से कार्रवाई हो।जनता का कहना है कि सड़क सुरक्षा के नियम केवल आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए समान रूप से लागू होने चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन संभावित बड़े हादसे का इंतजार करता है या समय रहते सख्त कार्रवाई कर लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
TagsJammu-Kashmirनेशनल हाईवेखतराJammu and KashmirNational HighwayDanger जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





