- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: चुन-चुन कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई,तलाशी के बाद कर रहे विस्फोट
Sarita
26 April 2025 8:22 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन में है. कश्मीर के जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो रही है. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की टीमें संयुक्त कार्रवाई कर रही हैं. वहीं, सीआरपीएफ की टीम आतंकियों के ठिकानों को खत्म करने में लगी हुई है. अब तक कई आतंकियों के घर उड़ाए जा चुके हैं. शुक्रवार देर रात लश्कर-ए-तहरीक के आतंकी एहसान अहमद के घर को भी विस्फोट में उड़ा दिया गया. इस आतंकी का घर पुलवामा में था. आतंकियों के घर की तलाशी लेने पर सीआरपीएफ जवानों को संदिग्ध चीजें मिलीं|
इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस बल और सीआरपीएफ ने इन संदिग्ध वस्तुओं को काबू कर उनमें विस्फोट कर दिया. इसी दौरान इस विस्फोट में घर ढह गया. आतंकियों के साथियों पर बनाया जा रहा है दबाव आसपास के सभी आतंकियों के घरों की तलाशी ली जा रही है, ताकि उनके ओवर ग्राउंड वर्कर्स और उनके लोगों पर दबाव बनाया जा सके और आतंकियों का पता लगाया जा सके. यहां जंगलों में जवान मुठभेड़ से पीछे नहीं हट रहे हैं। शुक्रवार को एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। बांदीपोरा मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के अल्ताफ लाली के रूप में हुई है।
TagsJammu-Kashmirआतंकियोंकार्रवाईतलाशीविस्फोटJammu-Kashmirterroristsactionsearchexplosionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





