- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान
Sarita
12 Aug 2025 7:22 AM IST

x
Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ के दूल इलाके के घने जंगल में गुफाओं में आतंकी छिपे हुए हैं। सोमवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने के शक में एक गुफा के मुहाने पर विस्फोटक दागे, लेकिन दूसरी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
जंगल में आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि गुफा के बाहर एक विस्फोट किया गया है। सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो मोस्ट वांटेड आतंकियों रियाज अहमद और मुदस्सर अहमद के जंगल में छिपे होने की विशेष सूचना पर रविवार तड़के जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे तलाशी अभियान चला रहे जवानों पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई, लेकिन आतंकी घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।
सेना के पैरा कमांडो, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर दी है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। आतंकियों ने गुफा के पास आखिरी बार रविवार शाम को फायरिंग की थी। यह गुफा काफी गहरी बताई जा रही है। सुरक्षाबलों को शक है कि इसके अंदर आतंकी छिपे हो सकते हैं। सोमवार को भी जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, कोई सफलता नहीं मिली। जिले के अन्य इलाकों की भी तलाशी ली जा रही है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दोनों स्थानीय आतंकी हैं और पिछले आठ साल से जिले में सक्रिय हैं। इन पर 10-10 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है। आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान जारी है।
TagsJammu-Kashmirआतंकवादियोंसुरक्षा बलोंअभियान Jammu-Kashmirterroristssecurity forcesoperation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





