- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir :...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir : संदिग्ध लोगों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बल अलर्ट
Sarita
31 March 2025 11:46 AM IST

x
Jammu-Kashmir : हीरानगर के सान्याल इलाके और राजबाग के सुफान इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के बाद अब जखोल इलाके में 3 संदिग्ध लोगों को देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। सूत्रों की मानें तो सुरक्षाबलों को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि इलाके में 3 संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन संदिग्ध लोगों ने स्थानीय निवासियों से खाने की मांग भी की थी।
इसके बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। इतना ही नहीं आतंकियों की वायरलेस फ्रीक्वेंसी भी कुछ अन्य जगहों पर डिटेक्ट हो रही थी। ऐसे में सुरक्षाबल किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं। यही वजह है कि सुरक्षाबलों ने जखोल इलाके की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल आतंकियों से किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि सुफान इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए हैं जबकि सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है।
TagsJammu-Kashmirसंदिग्धसुरक्षा बलअलर्टJammu-Kashmirsuspicioussecurity forcesalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





