जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, बरामद हुआ ये सामान

Sarita
17 March 2025 12:18 PM IST
Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, बरामद हुआ ये सामान
x
Jammu-Kashmir: सोमवार को उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में जचलदारा के क्रुम्भुरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को हंदवाड़ा के जचलदारा इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी मारा गया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
उसके कब्जे से एक एके-47 राइफल और अन्य हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। आपको बता दें कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तो छिपे हुए आतंकियों ने संयुक्त टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में फायरिंग शुरू हो गई।
Next Story