जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: SDM की बड़ी कार्रवाई,अवैध सामान से लदा ट्रक ज़ब्त

Sarita
20 Feb 2026 12:17 PM IST
Jammu Kashmir:  SDM की बड़ी कार्रवाई,अवैध सामान से लदा ट्रक ज़ब्त
x
Jammu Kashmir: SDM खौड़ सतीश शर्मा द्वारा अवैध वृक्ष कटाई संबंधी प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उप मंडल खौड़ के तहसील खौड़ अंतर्गत गांव सरमाला में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध रूप से काटी गई लकड़ी से पूर्ण रूप से लदा एक ट्रक बरामद किया, जिसे तुरंत प्रभाव से जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई लकड़ी भी प्रशासन द्वारा कब्जे में ली गई।
अभियान के दौरान अवैध वृक्ष कटाई में प्रयुक्त सभी उपकरण एवं औजार जिनमें कटाई संबंधी मशीनें और अन्य सामग्री शामिल थी, को भी जब्त कर लिया गया। मौके पर मौजूद संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा पूरे मामले की जांच शुरू की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने दोहराया कि उप मंडल खौड़ के अंतर्गत अवैध वृक्ष कटाई, पर्यावरण को क्षति पहुंचाने अथवा प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी गई है। SDM सतीश शर्मा ने संबंधित वनपाल को निर्देश दिए कि जब्त की गई लकड़ी एवं उपकरणों को विधिवत अपने कब्जे में लेकर वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक वन कानूनों के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रशासन की प्रतिवद्धता की सराहना की है।
Next Story