- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: स्कूटी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: स्कूटी सवार बाप-बेटे की सेना के वाहन से टक्कर
Sarita
3 March 2025 7:51 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बिश्नाह से एक बेहद दुखद खबर आई है। यहां एक सड़क हादसे में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर 3 निवासी जीत राज शर्मा के 9 वर्षीय बेटे प्रणव शर्मा के रूप में हुई है। इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। माता-पिता बेसुध हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा गांव भटयाड़ी के पास हुआ, जब प्रणव अपने पिता के साथ स्कूटी पर जा रहा था और उनकी टक्कर सेना की क्रेन से हो गई। बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिश्नाह अस्पताल भेज दिया। इस घटना से स्थानीय समुदाय में गहरा दुख है। हर कोई पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।
TagsJammu-Kashmirस्कूटीबाप-बेटेसेनावाहनटक्करJammu-KashmirScootyFather-SonArmyVehicleCollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





