- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: मुठभेड़...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: मुठभेड़ के बाद रेड अलर्ट जारी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात
Sarita
28 March 2025 12:46 PM IST

x
Jammu-Kashmir: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 3 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। इसे देखते हुए जम्मू में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों बाद पूरे भारत में दो बड़े त्योहार ईद और नवरात्रि मनाई जाएगी। इसे देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस आज डोगरा चौक पर चेक पोस्ट लगाकर आने-जाने वालों की चेकिंग कर रही है। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों और ऑटो चालकों की डिग्गी की जांच की जा रही है ताकि कोई ऐसा सामान न हो जिससे नुकसान हो। इसे लेकर जम्मू पुलिस हाई अलर्ट पर है और जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग की जा रही है।
आज जम्मू-कश्मीर पुलिस उन वाहनों को भी जब्त कर रही है जिनकी नंबर प्लेट पर काले रंग का टेप लगाकर नंबर छिपाए गए हैं। इसे लेकर पुलिस का कहना है कि अगर वे कुछ गलत करते हैं और भाग जाते हैं तो उनके नंबर का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। जिन लोगों ने नंबर प्लेट पर काले रंग का टेप लगाया हुआ है उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया जाता है। पुलिस का यह भी कहना है कि जिन युवकों ने अपनी नंबर प्लेट पर काली टेप लगा रखी है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsJammu-Kashmirमुठभेड़अलर्टJammu-KashmirEncounterAlertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





