जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: छापेमारी जारी, कई घरों से सामान बरामद

Sarita
27 March 2025 12:49 PM IST
Jammu-Kashmir: छापेमारी जारी, कई घरों से सामान बरामद
x
Jammu-Kashmir : शोपियां जिले में कई जगहों पर राज्य जांच इकाई (एसआईयू) की छापेमारी जारी है. जहां जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के घरों की तलाशी ली जा रही है. दरअसल, ये छापेमारी जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के घरों पर की जा रही है, जो कई सालों से आतंकवाद को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहे हैं. यही वजह है कि एसआईयू की ओर से छापेमारी की जा रही है. फिलहाल कई घरों में छापेमारी चल रही है, वहीं कई घरों से टीम ने कुछ अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं|
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में कश्मीर घाटी के कई इलाकों में जमात-ए-इस्लामी के दर्जनों कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी की गई है. इस दौरान गृह मंत्रालय के आदेश पर कई कार्यकर्ताओं की संपत्ति भी जब्त की गई है. जबकि कई कर्मचारी विभिन्न मामलों में जेल में हैं. इस बीच गृह मंत्रालय ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है. जबकि कश्मीर में इनके दफ्तरों को भी सील कर दिया गया है|
Next Story