जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: 3 संदिग्धों की मौजूदगी से मचा हड़कंप, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Sarita
3 Jun 2025 6:18 AM IST
Jammu-Kashmir: 3 संदिग्धों की मौजूदगी से मचा हड़कंप, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (2 जून 2025) को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी अभियान चलाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरानगर इलाके में एक नागरिक ने तीन संदिग्ध लोगों को देखने की सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की। तलाशी अभियान एक जंगल क्षेत्र के पास चलाया जा रहा है और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है, साथ ही हाईवे पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पहले भी चलाया जा चुका है ऑपरेशन
यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर तलाशी अभियान चलाया गया हो। इससे पहले 27 मई 2025 को कठुआ के ऊंचाई वाले इलाकों में इसी तरह का ऑपरेशन चलाया गया था। उस समय भी सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। संवेदनशील इलाकों में नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी आतंकी साजिश को समय रहते रोका जा सके।सुरक्षा बल 27 मई से कठुआ (लोवांग और सरथल), किश्तवाड़ और सांबा के जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। यह ऑपरेशन लगातार छठे दिन भी जारी है। इस दौरान राजौरी और पुंछ जैसे संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ और सेना के जवानों को तैनात किया गया है।
Next Story