- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: पुलिस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: पुलिस की बड़ी सफलता,118.16 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sarita
24 Feb 2025 8:58 AM IST
Jammu Kashmir: एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना के निर्देश पर राजबाग पुलिस ने करीब 118.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ बॉर्डर धीरज सिंह कटोच की देखरेख में एसएचओ राजबाग अजय सिंह के नेतृत्व में राजबाग थाना पुलिस की एक टीम ने नेशनल हाईवे राजबाग पर एक विशेष चेक पोस्ट स्थापित की थी। इस दौरान आलम दीन पुत्र गुलाब दीन निवासी गहरी मंडी और मोहम्मद अली पुत्र स्वर्गीय सादिक अली निवासी खजोला बटाला को रोका गया।
तलाशी लेने पर उनके पास से 118.16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना राजबाग में एफआईआर संख्या 38/2025 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे समाज से नशे जैसी बुराई को खत्म करने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
TagsJammu Kashmirपुलिससफलताहेरोइनतस्करगिरफ्तार Jammu KashmirPoliceSuccessHeroinSmugglerArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





