- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: नशे के...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार, करोड़ों की हेरोइन के साथ 150 तस्कर गिरफ्तार
Sarita
4 July 2025 6:25 AM IST

x
Jammu-Kashmir : जम्मू जिले में नशे के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत जम्मू पुलिस ने साल 2025 की पहली छमाही में कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं. 1 जनवरी से 30 जून 2025 तक पुलिस ने 107 एफआईआर दर्ज कर 150 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 122 गिरफ्तारियां सिर्फ हेरोइन (चिट्टा) से जुड़े मामलों में की गई हैं. पुलिस ने 1 किलो 208 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 37 वाहन भी जब्त किए गए|
पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 7 आदतन नशा तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. नशा तस्करी से जुड़ी 3 संपत्तियां (आवासीय और व्यावसायिक) जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत ₹ 85,70,285/- आंकी गई है. पुलिस ने जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए 420 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए. जम्मू पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ एक कड़ा संदेश है और आने वाले समय में इसे और तेज किया जाएगा।
TagsJammu-Kashmirहेरोइनतस्करगिरफ्तारJammu-KashmirHeroinSmugglerArrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





